आदित्य रॉय कपूर ने झाड़ू लगाते हुए तस्वीर की पोस्ट, लिखा- प्लान बी

 आदित्य रॉय कपूर 

पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद सभी बॉलीवुड सितारे भी घर पर ही हैं। आए दिन सितारे अपने वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कोई बर्तन धोते तो कोई झाड़ू लगाते वीडियो शेयर कर रहा है। एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने भी अब एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो गार्डन में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने लिखा है- यह मेरा प्लान बी है। खाली समय में करने को कुछ नहीं था इसलिए मैं गार्डन की सफाई कर रहा हूं। वैसे भी हाउस हेल्प नहीं आ रही है। आदित्य रॉय कपूर से मजे लेने के लिए अर्जुन कपूर और वरुण धवन आगे आ गए। दोनों ने फनी कमेंट किये हैं।

View this post on Instagram

Plan B 👨🏻‍🌾

A post shared by @ adityaroykapur on

सेल्फ आइसोलेशन में कुकिंग कर रहे हैं 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

हाल ही मे आदित्य रॉय कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट ओपेन किया है, आदित्य पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं करते, इसी वजह से वे सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। 

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मलंग’ हाल ही में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी के किसिंग सीन खूब चर्चा में थे। आदित्य और दिशा के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, कुणाल खेमू और वत्सल सेठ जैसे सितारे नजर आए थे।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2WLWRsM

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट