यूरोप में सदी का सबसे खतरनाक तूफान सिआरा पहुंचा; भारी बारिश से 62 हजार घरों में बिजली गुल; हवा की रफ्तार 156 किमी प्रतिघंटा

लंदन. अटलांटिक महासागर से होकर ब्रिटेन के तट तक पहुंचने वाले सिआरा तूफान से अधिकतर इलाकों में भारी बारिश हुई है। तूफान की रफ्तार 156 किमी प्रतिघंटाहै। इसके कारण ब्रिटेन के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। लोगों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है। पिछले 24 घंटे में करीब डेढ़ महीने के बराबर बारिश हुई है। रविवार को करीब 62 हजार घरों में बिजली गुल रही। हैम्पशायर में कार पर एक पेड़ के गिर जाने से उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार को खराब मौसम का फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और जर्मनी में भी असर पड़ा और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी। ब्रिटेन पहुंचने और यहां से होकर जाने वाली 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं। सिआरा को यूरोप में सदी का सबसे खतरनाक तूफान माना जा रहा है।

मौसम विभाग ने पूरे ब्रिटेन में 140 से ज्यादा बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। अकेले इंग्लैंड में 100 जगहों पर बाढ़ की चेतावनी जारी की गई। यहां पर सबसे ज्यादा यॉर्कशायर और लिंकनशायर इलाका बाढ़ की चपेट में हैं। स्कॉटलैंड में 37 और वेल्स में 6 जगहों पर बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। बारिश से नदियों में उफान आ गया, कई पेड़ उखड़ गए, इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई लोग घरों में फंसे रहे। मध्‍य स्‍कॉटलैंड के पर्थ में शनिवार को छत ढहने से तीन लोग घायल हो गए थे।

चेक गणराज्य ने भी सिआरा तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया
ब्रिटेन से लगे चेक गणराज्य के उद्योग, व्यापार और परिवहन मंत्रालय ने सिआरा तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिये रेलवे कर्मचारियों, दमकल, सड़क मजदूरों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और पॉवर प्लांट ऑपरेटरों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि सिआरा तूफान के कारण रविवार शाम से सोमवार शाम तक तेज हवाएं चलने से व्यापक नुकसान हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिआरा तूफान के कारण ब्रिटेन के कई इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Gpvff

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट