जापानी शिप से 119 भारतीयों और 5 विदेशी नागरिकों को एयर इंडिया के विमान से लाया गया, 76 भारतीय वुहान से निकाले गए

नई दिल्ली. जापानी शिप से 119 भारतीयों और 5 विदेशी नागरिकों और चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर से 112 भारतीय नागरिकसमेत 36 विदेशियों को नई दिल्ली लाया गया। जापान से लाए गएपांच विदेशियोंमें श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के नागरिक शामिल हैं। भारत सरकार ने लोगों को वहां से निकालने में मदद करने के लिए जापान सरकार का धन्यवाद किया है। 5 फरवरी से ही डायमंड प्रिंसेसशिप को जापान के योकोहामा पोर्ट पर रोका गया था। इसमें 138 भारतीय फंसे हुए थे,जिसमें 16कोरोनावायरस से संक्रमित हैं।

वुहान से लाए गए लोगों को ऑब्जर्वेशन सेंटर में रखा जाएगा

वायुसेना का विशेष विमान ग्लोबमास्टर चीन सेगुरुवार को सुबह 6.45 बजे दिल्ली पहुंचा। इससे लौटे 112 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बादआईटीबीपी के छावला स्थित ऑब्जर्वेशन सेंटर में रखा जाएगा। वुहान से लौटे 36 विदेशी नागरिकों में बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मेडागास्कर के नागरिक हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वुहान से 112 नागरिकों को सेना के विशेष विमान से निकाला गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PrLDFm

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट